चंबा में एक निराश्रित गोवंश की मौत, आश्रय स्थल बनाने की मांग ने पकडा जोर

Uttarakhand

नई टिहरी

नगर पालिका चंबा में निराश्रित और बेसहारा गोवंश के लिए कोई ठिकाना नहीं है। जिस कारण बेसहारा गोवंश सड़क पर भटकने के लिए मजबूर हैं। सोमवार को ऐसे ही एक निराश्रित गोवंश की मौत हो गई। पशुुपालन विभाग के अनुसार कुछ गलत खाने के कारण गोवंश की मौत हुई है।

Uttarakhand

नगर के पुरानी टिहरी रोड़ पर एक गोवंश दर्द से तड़प रहा था। जिस पर वहाँ से गुजर रहे व्यापारी धनवीर जड़धारी ने गोवंश का उपचार करवाया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण गोवंश को बचाया नहीं जा सका।

Uttarakhand

बताते चले कि नगर में बेसहारा गोवंश के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि बेसहारा गोवंश सड़क पर कचरा ख़ाने को विवश हैं। साथ ही सड़क पर टहलने के कारण दुर्घटनाओं का शिकार होने का भय बना रहता है। ठंड और बारिश के समय भी ऐसे गोवंश को खुुुले आसमान के नीचेे रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नगर के लोगों ने गोवंश के लिए आश्रय स्थल खोले जाने की मांग की है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *