राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु पर्वों की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू से पहले रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि ये त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएंगे। मुर्मू ने कहा कि ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और अपने साथ उत्साह और खुशी लेकर आते हैं।

Uttarakhand

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू त्योहारों के पावन अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और अपने साथ उत्साह और उल्लास लेकर आते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रूपों में मनाए जाने वाले ये त्यौहार प्रकृति के साथ हमारे सामंजस्यपूर्ण संबंधों को दर्शाते हैं। लोग इन अवसरों पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं और दान-पुण्य भी करते हैं।

Uttarakhand

इन त्योहारों के माध्यम से, जो फसलों से भी जुड़े  हैं, हम उन मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करते हैं।

Uttarakhand

मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएं और हम भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए मिलकर और अधिक उत्साह के साथ काम करें।”

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *