धूप खिलने से चढ़ा पारा ठंड से मिली राहत

अल्मोड़ा: फरवरी आधा बीतने के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। हर रोज तापमान बढ़ रहा है। इससे दिन की ठंड गायब हो गई है। हालांकि अभी सुबह और शाम हल्की ठंड जारी है।

Uttarakhand

मंगलवार को भी जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दिन भर चटक धूप खिली रही। जिसका लोगों ने भरपुर आनंद लिया।

दिन भर धूप खिलने का असर तापमान में भी देखने को मिला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने से सबसे ज्यादा राहत बुजुर्ग लोगों को मिली है।

Uttarakhand
Uttarakhand

इधर अब जिले के ठंडे इलाको में भी सर्दी के सितम से राहत है। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को बिनसर में जहां अधिकतम तापमान 12 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि जागेश्वर, रानीखेत, मरचूला, कसार देवी मैं भी सर्दी के सितम से राहत है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *