चम्बा: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने स्वामी रामतीर्थ परिसर का निरीक्षण किया। कुलपति ने परिसर के विभागों, छात्रावास और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में पठन-पाठन एवं शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर पहुंचे कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने सर्वप्रथम परमहंस स्वामी रामतीर्थ की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. परिसर निदेशक प्रो ए0ए0 बौड़ाई ने पूरे परिसर का भ्रमण करवाकर विस्तृत जानकारी दी। परिसर निदेशक ने परिसर की समस्याओं को कुलपति के सम्मुख रखा। कुलपति ने
शैक्षणिक और प्रशासनिक माहौल को बेहतर बनाने निर्देश दिए। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। कुलपति ने परिसर के सभी विभागों, अनुभागों, पुस्तकालय एवं छात्रावासों का निरीक्षण किया। कुलपति ने कहा कि, विश्वविद्यालय के सभी परिसरों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता में है और विश्वविद्यालय को प्रदेश ही नही बल्कि देश में भी उच्च शिक्षा में अग्रणी स्थान दिलवाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। कुलपति ने रोजपरक कोर्स प्रारम्भ करने एवं छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के भी निर्देश दिए। साथ ही परिसर की हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया।
कुलसचिव प्रो0 राकेश डोढ़ी ने कहा कि शिक्षण संस्थान छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों सभी की भागीदारी से उत्कृष्ठ बनता है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस दिशा में कार्य कर रहा है और छात्रों शिक्षकों एवं कर्मचारियों में बेहतर सम्नव्य हो इसके प्रयास कर रहा है।
कर्मचारी परिषद् के अध्यक्ष राकेश कोठारी ने भी नवनियुक्त कुलपति एवं कुलसचिव का स्वागत किया एवं कर्मचारीयों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि, कर्मचारी की कुछ समस्याऐं वर्षों से चली आ रही है। जिनका जल्द समाधान किया जाना चाहिए। कुलपति एवं कुलसचिव ने कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा एवं समाधान के लिए कर्मचारी परिषद को भी आश्वस्त किया।
इस अवसर पर प्रो0 आर0एस0 नेगी, प्रो0 पी0डी0 सेमल्टी, प्रो0 मोहन पंवार, डॉ0 विजयकांत परोहित, प्रो0 सुनीता गोदियाल, प्रो0 सुबोध कुमार, डॉ0 शंकर लाल, डॉ0 आराधना बन्धानी, डॉ0 अभिषेक पाण्डेय, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश कोठारी, सचिव राजेन्द्र कठैत, देवेन्द्र सिंह, अजय कठैत, सुदामा लाल, रमेश रतूड़ी, दिनेश नेगी, मुकेश कुमार, राजकिशोर थपलियाल, आनन्द मियां, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।