दिल्ली CM की रेस में सबसे आगे है यह नाम- कुछ ही समय में खत्म होगा सस्पेंस

द‍िल्‍ली में सीएम के साथ मिन‍िस्‍टर्स भी शपथ लेंगे


पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक

नई दिल्ली : दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा ? अब से चंद घंटों में इस सवाल से पर्दा उठने जा रहा है। बुधवार को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक के बाद सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज अपने अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है। 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को हराकर बहुमत हासिल किया, जिसके बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी।

विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ हो सकती है। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता अब मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। बताया जा रहा है कि आज इनके नाम का एलान हो सकता है।

सियासी गलियारों में फिलहाल इस नाम की चर्चा जोरों पर है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली सीएम के तौर पर दिवंगत और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (जो कभी दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रहीं) उनके बाद भाजपा से दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।


ABVP से सियासी सफर की शुरूआत


रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव व प्रधान भी रह चुकी हैं। हालांकि, अब उनके परिवार के लोग जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि वे अब भी समय-समय पर जुलाना आती रहती हैं। कभी कभार गांव में भी गई हैं।

नाम: रेखा गुप्ता

आयु: 50

पार्टी: भाजपा की टिकट पर पहली बार बनीं विधायक

विधानसभा: शालीमार बाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *