गुरु पूर्णिमा आज: गुरु का स्थान ऊंचा

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 6 गते है।

आज का पंचांग

रविवार, जुलाई 21, 2024
सूर्योदय: 05:37 ए एम
सूर्यास्त: 07:18 पी एम
तिथि: पूर्णिमा – 03:46 पी एम तक
नक्षत्र: उत्तराषाढा – 12:14 ए एम, जुलाई 22 तक
योग: विष्कम्भ – 09:11 पी एम तक
करण: बव – 03:46 पी एम तक
द्वितीय करण: बालव – 02:31 ए एम, जुलाई 22 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: आषाढ़
चन्द्र राशि: धनु – 07:27 ए एम तक
सूर्य राशि: कर्क
शक सम्वत: 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

Uttarakhand

गुरु का स्थान ऊंचा

आज आषाढ़ मास की पूर्णिमा रविवार, 21 जुलाई को है। इस तिथि पर गुरु पूजा का महापर्व गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। आम इंसान ही नहीं, भगवान ने भी गुरु से ज्ञान प्राप्त किया है। गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास की जन्म तिथि है। वेदव्यास ने वेदों का संपादन किया। 18 मुख्य पुराणों के साथ ही महाभारत, श्रीमद् भागवत कथा जैसे ग्रंथों की रचना की थी।

Uttarakhand

श्रीराम ने ऋषि वशिष्ठ और विश्वामित्र से ज्ञान प्राप्त किया, श्रीकृष्ण के गुरु सांदीपनि थे। हनुमानजी ने सूर्य देव को अपना गुरु बनाया था। भगवान दत्तात्रेय ने 24 गुरु बनाए थे। इसीलिए गुरु का स्थान सबसे ऊंचा माना गया है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *