आज गुरु प्रदोष व्रत: मैं का त्याग करो

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 3 गते है।

आज गुरु प्रदोष व्रत है। यह पर्व भगवान शिव एवं मां पार्वती को समर्पित होता है। इस अवसर पर भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए साधक शिवजी के निमित्त व्रत रख रहे हैं।

गुरु प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। इसके लिए आज प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है। प्रदोष काल शाम 08 बजकर 44 मिनट से लेकर 09 बजकर 22 मिनट तक है।

आज का विचार

व्यक्ति को बोलना तथा प्रतिक्रिया करना जरूरी है, लेकिन सभ्यता तथा संयम को नहीं भूलना चाहिये। मनुष्य अपनी कमाई के हिसाब से नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से गरीब होता है।

आज का भगवद् चिन्तन

मैं का त्याग करो

मनुष्य का स्वभाव ऐसा बन चुका है कि वह सुबह से शाम तक मैं-मैं करता है।इस मैं के कारण ही बहुत सारी समस्याएं जन्म लेती हैं।आश्चर्य की बात यह है कि मैं के कारण उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए मनुष्य फिर मैं को प्रस्तुत करता है। समाज में समस्त हिंसा और जीवन में अशांति के मूल में भी मैं ही है।जीवन बड़ा आनंदमय और उत्सवमय बन सकता है लेकिन मानव मन की अहमता उसमें सबसे बड़ी बाधा है।

मैं के ज्यादा आश्रय से हृदय पाषाण जैसा हो जाता है। जबकि जीवन का वास्तविक सौंदर्य तो उदारता, विनम्रता, सौम्यता, शीलता, प्रेम और संवेदना में ही खिलता है। मैं अर्थात् अहमता के पिंजड़े में कैद हो जाना और परस्पर अपनत्व रुपी आकाश की अनंतता से वंचित रह जाना। एक बात बिलकुल सत्य समझ लेना कि मैं की मुक्ति में ही तुम्हारी समस्याओं की मुक्ति भी है।

आज का पंचांग

बृहस्पतिवार, जुलाई 18, 2024
सूर्योदय: 05:35 ए एम
सूर्यास्त: 07:20 पी एम
तिथि: द्वादशी – 08:44 पी एम तक
नक्षत्र: ज्येष्ठा – 03:25 ए एम, जुलाई 19 तक
योग: शुक्ल – 06:13 ए एम तक
क्षय योग: ब्रह्म – 04:45 ए एम, जुलाई 19 तक
करण: बव – 08:59 ए एम तक
द्वितीय करण: बालव – 08:44 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: आषाढ़
चन्द्र राशि: वृश्चिक – 03:25 ए एम, जुलाई 19 तक
सूर्य राशि: कर्क
शक सम्वत: 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *