आज मिथुन संक्रांति: सूर्यदेव की उपासना का पर्व

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज आषाढ़ मास की 1 गते है।

सनातन धर्म में संक्रांति व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य देव एक माह के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार आज 15 जून के दिन मिथुन संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन भगवान सूर्य की उपासना करने से और दान-पुण्य करने से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती है। मिथुन संक्रांति पर रवि योग का निर्माण-मिथुन संक्रांति तिथि पर रवि योग का निर्माण हो रहा है।

उपासना करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होगा। मिथुन संक्रांति पर हस्त नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शुभ कार्यों के लिए हस्त नक्षत्र को उत्तम मानते हैं। ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा आत्मविश्वास और सरकारी नौकरी का कारक माना जाता है। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और सूर्य देव का बुध के साथ मित्रता का भाव है।

आज का पंचांग

शनिवार, जून 15, 2024
सूर्योदय: 05:23 ए एम
सूर्यास्त: 07:21 पी एम
तिथि: नवमी – 02:32 ए एम, जून 16 तक
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी – 08:14 ए एम तक
योग: व्यतीपात – 08:11 पी एम तक
करण: बालव – 01:19 पी एम तक
द्वितीय करण: कौलव – 02:32 ए एम, जून 16 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: कन्या
सूर्य राशि: मिथुन

“धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *