आज 7 जून का पंचांग: अच्छे बनें, सच्चे बनें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 24 गते है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, जून 7, 2024
सूर्योदय: 05:23 ए एम
सूर्यास्त: 07:18 पी एम
तिथि: प्रतिपदा – 04:44 पी एम तक
नक्षत्र: मॄगशिरा – 07:43 पी एम तक
योग: शूल – 08:05 पी एम तक
करण: बव – 04:44 पी एम तक
द्वितीय करण: बालव – 04:15 ए एम, जून 08 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: वृषभ – 07:56 ए एम तक
सूर्य राशि: वृषभ

आज का विचार

मुस्कान मानव हृदय की मधुरता को दर्शाता है और शांति बुद्धि की परिपक्वता को, और दोनों का ही होना मनुष्य की संपूर्णता को बताता है

Uttarakhand

आज का भगवद् चिंतन

अच्छे बनें, सच्चे बनें

बुराई ही जीवन के विध्वंस का मूल है। किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनीति पूर्वक किए जाने वाले प्रयास ही जीवन में बुराइयों का प्रवेश कराते हैं। बुराई वो तलवार है जो एक फल की चाह में पूरा वृक्ष ही उखाड़ देती है। बुराई जीतकर भी सदैव अंत में हार जाती है और अच्छाई आज हारती हुई दिखाई देने पर भी अंत में विजय अवश्य प्राप्त करती है।

Uttarakhand

अच्छाई में संयम एवं सदाचार का आश्रय ही उसकी विजय सुनिश्चित करता है। अच्छाई एक शांत नदी की तरह होती है, जो ना केवल प्यास बुझाती है अपितु जीवन के सृजन में मूल तत्व की भूमिका का निर्वाह भी करती है। निश्चित ही जीवन में अच्छाई होगी तो वह एक दिन सृजन का रूप अवश्य ले लेगी। अच्छाई ही वो सीढ़ी है जो आपको किसी के हृदय तक पहुँचा देती है। अच्छाई में जीवन जीना, सच्चाई में जीवन जीना ही है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *