आज 8 जून का पंचांग: अध्यात्म के बिना मानव जीवन अधूरा

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 25 गते है।

आज का पंचांग

शनिवार, जून 8, 2024
सूर्योदय: 05:23 ए एम
सूर्यास्त: 07:18 पी एम
तिथि: द्वितीया – 03:55 पी एम तक
नक्षत्र: आर्द्रा – 07:42 पी एम तक
योग: गण्ड – 06:27 पी एम तक
करण: कौलव – 03:55 पी एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 03:44 ए एम, जून 09 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: मिथुन
सूर्य राशि: वृषभ

अध्यात्म के बिना मानव जीवन अधूरा

Uttarakhand

अध्यात्म के बिना मानव जीवन अधूरा हैं। अध्यात्म एक जीवन निर्माण का मूल सूत्र हैं,दिशा हैं पथ हैं। मानव मात्र के लिए अध्यात्म महत्वपूर्ण हैं। जीवन की शुरुआत संस्कारों से होती हैं और संस्कार हमें अध्यात्म से मिलते हैं। हमारे पूर्वजों ने जैसा हमें संस्कार व शिक्षा दी वैसा हम जीने का प्रयास करते हैं। अपने जीवन में कर्म करके शांति से जीवन यापन करना चाहते हैं।

मनुष्य का मूल अध्यात्म हैं, उसे पुनर्जन्म के संस्कार माता के गर्भ में ही प्राप्त हो जाते हैं। परमात्मा व उनकी मूर्ति में श्रद्धा, ईश्वरीय शक्ति में विश्वास, सम्मान, बड़े व गुरुजनों के प्रति सम्मान आदि यह सब संस्कार अध्यात्म से बचपन में ही प्राप्त हो जाते हैं। मनुष्य का जन्म होता हैं, बड़ा, जवान, वृद्ध हो जाता हैं। इस जीवन रूपी यात्रा में वह अध्यात्म से बहुत कुछ सीखता हैं और अनुभव भी करता हैं। अध्यात्म से व्यक्ति को भीतर से आत्मविश्वास व मानसिकत बल मिलता हैं, व्यक्ति चाहे कैसा भी जीवन जी रहा हो, मन अशांत, व्याकुल या अस्थिर हो उसे सद्ग्रंथ व अध्यात्म का सहारा मिल जाये तो जीवन की यात्रा और सुगम व सरल हो जाती हैं।

Uttarakhand

व्यक्ति के जीवन में कई तरह के पड़ाव आते रहते हैं। कभी सुख, कभी दुःख, विपदाएं, परेशानियाँ, कठिनाईयां आदि का सामना करते करते सकारात्मक ऊर्जा नहीं मिलने के कारण व्यक्ति थक जाता हैं, हार जाता हैं, टूट जाता हैं। परन्तु जिस व्यक्ति के जीवन में अध्यात्म हो और आदर्श महापुरुषों के प्रेरक जीवन चरित्र, उनके संघर्ष की कहानिया व उनके त्याग व साहस का स्वाध्याय हो तो उसे भीतर से सकारात्मक ऊर्जा का बल प्राप्त होता हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *