आज का पंचांग: 10 अप्रैल, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज का पंचांग

बुधवार, अप्रैल 10, 2024
सूर्योदय: 06:01
सूर्यास्त: 18:44
तिथि: द्वितीया – 17:32 तक
नक्षत्र: भरणी – 03:05, अप्रैल 11 तक
योग: विष्कम्भ – 10:38 तक
करण: बालव – 06:58 तक
द्वितीय करण: कौलव – 17:32 तक
क्षय करण: तैतिल – 04:13, अप्रैल 11 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: चैत्र
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: मेष
सूर्य राशि: मीन
शक सम्वत: 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

आज का विचार

भाग्य बारिश के पानी के सामान होता है, और परिश्रम कुएँ के जल के सामान होता है। मनुष्य के जीवन में बंधन हमेशा दुःख देता हैं। और अच्छे संबंध हमेशा सुख देता है।

आज का भगवद् चिंतन

हम अपने स्वार्थों के चलते, अक्सर जीवन में अनुचित और गलत व्यक्ति का साथ देकर अपने लिए दुःखों का संग्रह करते रहते…और यह विस्मृत कर देते कि जिन अनीतियों के समर्थन में हम आज खड़े हुए हैं,कल हम भी उन्ही अनीतियों शिकार होंगे।फिर यह आवश्यक नहीं कि हमें किसी का साथ मिले ही रहे…हमारे अधिकांश दुःखों की नींव हम स्वयं ही तैयार कर लेते हैं…जीवन में हम यदि केवल इतना ही निश्चय दृढ़ कर लें कि अगर सत्य को सत्य कहने का सामर्थ्य ना जुटा पाए तो किसी अनैतिक का साथ भी कैसी भी परिस्थितियों में नही देंगे,विश्वास कीजिए हमारी अंतरात्मा में इस एकमात्र संकल्प से अटूट अद्भुत,विलक्षण, आत्मविश्वास का जन्म होगा जो हमें सत्य और न्याय के समीप सही मार्ग पर ले जाएगा…जहां से हमे परमात्मा की आत्मानुभूति महसूस होने लगेगी…। यह जीवन मे सहज,सुयश सद्भावना को उत्प्रेरित करेगी।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

गौ माता की जय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *