आज का पंचांग: 13 अप्रैल, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। यह दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। आज देवी दुर्गा के पांचवें रूप मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। मां की आराधना के साथ-साथ मां को केले का भोग लगाना भी जरूरी होता है।

आज मेष संक्रांति और बैशाखी भी है। सूर्य ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। जिस दिन सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं उस दिन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आज यानि 13 अप्रैल को भी सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य का गोचर आज अपनी उच्च राशि मेष में होगा। मेष राशि में सूर्य के गोचर को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि ये सूर्य की उच्च राशि तो है ही साथ ही सूर्य के मित्र मंगल की भी राशि है।

Uttarakhand

मेष संक्रांति पर क्या दान करें?

मेष संक्रांति के दिन स्नान के बाद आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। उसके बाद सूर्य देव से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। मेष संक्रांति को आप गेहूं, लाल वस्त्र, लाल चंदन, काला तिल, लाल फूल, तांबे के बर्तन आदि का दान कर सकते हैं

Uttarakhand

आज का पंचांग

शनिवार, अप्रैल 13, 2024
सूर्योदय: 05:58
सूर्यास्त: 18:46
तिथि: पञ्चमी – 12:04 तक
नक्षत्र: मॄगशिरा – 00:49, अप्रैल 14 तक
योग: शोभन – 00:34, अप्रैल 14 तक
करण: बालव – 12:04 तक
द्वितीय करण: कौलव – 23:47 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: चैत्र
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: वृषभ – 12:44 तक
सूर्य राशि: मीन – 21:15 तक

मेष संक्रान्ति फल

  • सरकारों और सरकारी कर्मचारियों के लिए यह संक्रान्ति अच्छी है।
  • वस्तुओं की लागत महँगी हो सकती है।
  • कष्टपूर्ण समय बढ़ सकता है।
  • लोग खांसी और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं।
Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *