आज का पंचांग: 13 फरवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज मंगलवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं। कुंभ संक्रांति  आज 13 फरवरी दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर गंगा, यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति और इष्ट देव की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन स्नान, दान और पूजा का खास महत्व है।

कुम्भ संक्रान्ति फलम्

  • सरकारों और सरकारी कर्मचारियों के लिए यह संक्रान्ति अच्छी है।
  • वस्तुओं की लागत सामान्य होगी।
  • भय और चिन्ता लाती है।
  • लोग खांसी और ठण्ड से पीड़ित होंगे और बारिश के अभाव में  सूखे की संभावना बनेगी।

आज का पंचांग

मंगलवार, फरवरी 13, 2024
सूर्योदय: 07:02
सूर्यास्त: 18:09
तिथि: चतुर्थी – 14:41 तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – 12:35 तक
योग: साध्य – 23:05 तक
करण: विष्टि – 14:41 तक
द्वितीय करण: बव – 01:21, फरवरी 14 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: माघ
पूर्णिमान्त महीना: माघ
चन्द्र राशि: मीन
सूर्य राशि: मकर – 15:54 तक
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल
गुजराती सम्वत: 2080 राक्षस

आज का विचार

सच सुनने से लोग ना जाने क्यों कतराते है। तारीफ़ चाहे झूठी भी क्यों न हो सुनकर लोग खूब मुस्कुराते है। श्रेष्ठता संस्कार से मिलती है, परंतु सिद्धि व्यवहार से होती है।

आज का भगवद् चिन्तन

स्वभाव को बदलें

जीवन में अपेक्षा के अनुरूप फल की प्राप्ति ना हो पाना ही हमारे दुःखों का एक प्रमुख कारण भी है। जीवन को दो तरीकों से सुखद बनाया जा सकता है। पहला यह है कि जो तुम्हें पसंद है उसे प्राप्त कर लो या जो प्राप्त है उसे पसंद कर लो।यदि आप भी उन व्यक्तिओं में से एक हैं जो प्राप्त को पसंद नहीं करते और ना ही पसंद को प्राप्त करने का सामर्थ्य रखते हैं तो आपने स्वयं ही अपने सुखों का द्वार बंद कर रखा है।

सुख प्राप्त करने की चाह में आदमी मकान बदलता है, दुकान बदलता है। कभी-कभी देश बदलता है तो कभी-कभी भेष भी बदलता है। लेकिन अपनी सोच, अपना स्वभाव बदलने को राजी नहीं है। भूमि नहीं अपनी भूमिका बदलो। जिस दिन आपने अपना स्वभाव जीत लिया उसी दिन आपका अभाव मिट जायेगा।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

गौ माता की जय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *