आज का पंचांग: 18 अप्रैल, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज 6 गते वैशाख है।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 05:52
सूर्यास्त: 18:49
तिथि: दशमी – 17:31 तक
नक्षत्र: अश्लेशा – 07:57 तक
योग: गण्ड – 00:44, अप्रैल 19 तक
करण: गर – 17:31 तक
द्वितीय करण: वणिज – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: चैत्र
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: कर्क – 07:57 तक
सूर्य राशि: मेष

आज का विचार

व्यक्ति को हमेशा दूसरों की सफलता के बारे में जानने के बजाए ख़ुद की सफलता के लिए काम करना चाहिए।

आज का भगवद् चिन्तन

प्रकृति सब याद रखती है

जो मनुष्य दूसरों का भला करके भूल जाते हैं उनका हिसाब प्रकृति स्वयं याद रखा करती है लेकिन जो मनुष्य आदतन अपने पुण्यों का बहीखाता लिए फिरते हैं इस प्रकृति द्वारा फिर उनके पुण्य कर्मों को विस्मृत कर दिया जाता है।अपने पुण्यों के स्वयं ज्यादा बखान करने से भी पुण्यों का फल नष्ट हो जाता है।

Uttarakhand

इस जीवन में जो भी पुण्य कर्म तुम्हारे द्वारा संपन्न किये जाते हैं, सत्य समझ लेना यह प्रकृति निश्चित ही उन्हें संचित कर देती है और आवश्यकता पड़ने पर तुम्हारी विस्मृति के बावजूद भी उनका यथा योग्य फल अवश्य ही दे दिया करती है।

याद रखना मनुष्य केवल कर्मों का खाता रख सकता है मगर उसका परिणाम घोषित नहीं कर सकता क्योंकि वह अधिकार तो केवल और केवल इस प्रकृति के पास ही सुरक्षित है। भला करो और भूल जाओ उचित समय आने पर प्रकृति आपको स्वयं पुरस्कृत कर देगी।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand

गौ माता की जय हो।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *