आज का पंचांग: 1 अप्रैल, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

सुप्रभातम्,

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज चैत मास  की 18 गते है।

आज का पंचांग

सोमवार, अप्रैल 1, 2024
सूर्योदय: 06:11 ए एम
सूर्यास्त: 06:39 पी एम
तिथि: सप्तमी – 09:09 पी एम तक
नक्षत्र: मूल – 11:12 पी एम तक
योग: वरीयान् – 08:30 पी एम तक
करण: विष्टि – 09:25 ए एम तक
द्वितीय करण: बव – 09:09 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: धनु
सूर्य राशि: मीन
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

आज का विचार

आप जिसमें भरोसा करते हैं, उसमें जी- जान लगा दीजिए नतीजे चौंकाने वाले होंगे। अपनी मुस्कुराहट से दुनिया बदलिए, दुनिया से अपनी मुस्कुराहट मत बदलिए।

आज का भगवद् चिन्तन

शांति की प्राप्ति

बाहर से हारकर भी जिसने स्वयं को जीत लिया वह सम्राट है लेकिन दुनिया जीतकर भी जो स्वयं से हार गया सच समझना वो कभी भी सम्राट नहीं हो सकता। सम्राट को शांति मिले यह आवश्यक नहीं पर जिसे शांति प्राप्त हो गयी उसे सम्राट अवश्य समझना चाहिए। शांति के आगे साम्राज्य का कोई मोल नहीं है।

इस जीवन की एक बड़ी विडंबना यह भी है कि कभी – कभी यहाँ साम्राज्य मिल जाता है मगर शांति नहीं मिल पाती और कभी – कभी इसके ठीक विपरीत साम्राज्य तो नहीं मिल पाता, हाँ शांति जरुर प्राप्त हो जाती है। साम्राज्य जीवन की उपलब्धि नहीं शांति जीवन की उपलब्धि है। केवल धनवान बनने से शांति की प्राप्ति नहीं हो सकती धर्मवान बनने से ही जीवन में शांति की प्राप्ति संभव है। धर्म विरुद्ध आचरण अशांति का तो धर्ममय आचरण ही जीवन में शांति का मूल है।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

गौ माता की जय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *