आज का पंचांग: 22 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

सुप्रभातम्,

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज चैत मास  की 8 गते है। इस साल फाल्गुन माह का दूसरा प्रदोष व्रत आज 22 मार्च 2024 को है। आज शुक्रवार है। ऐसे में शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। शुक्र प्रदोष व्रत धनदायक माना जाता है। कहते हैं प्रदोष व्रत के दिन जो व्यक्ति भगवान शंकर की शाम को विधिवत पूजा करता है वह पापकर्मों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 06:22 ए एम
सूर्यास्त: 06:34 पी एम
तिथि: त्रयोदशी – पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र: मघा – 04:28 ए एम, मार्च 23 तक
योग: धृति – 06:36 पी एम तक
करण: कौलव – 05:59 पी एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: सिंह
सूर्य राशि: मीन
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

आज का विचार

अपनी भाषा, अपने विचार और अपने आप पर विश्वास करें। सत्य पर चलने वाले परेशान हो सकते हैं, पराजित नहीं।

आज का भगवद् चिन्तन

 सत्य को चुनें 

सत्य का मार्ग ही सृजन का मार्ग है,सत्य का मार्ग ही साहस का मार्ग है और सत्य का मार्ग ही आत्मकल्याण का मार्ग भी है। गलत दिशा की ओर हजार कदम चलने की अपेक्षा लक्ष्य की ओर चार कदम चलना श्रेष्ठ है।सत्य के मार्ग में विघ्न – बाधाएँ अवश्य आयेंगी पर जीवन दिग्भ्रमित होने से बच जायेगा।जीवन में लक्ष्य विहीन गति का नाम ही तो भटकाव है।

Uttarakhand

सत्य के मार्ग का अनुकरण सबके बस की बात नहीं इसलिए सत्य का मार्ग आपको दुनिया की भीड़ से भी बचा लेता है।सत्य के मार्ग पर चलने से व्यर्थ उसी प्रकार छूट जाता है जिस प्रकार सूर्योदय होने से अंधकार स्वतः मिट जाता है।केवल गति महत्वपूर्ण नहीं, श्रेष्ठ मार्ग का चयन भी महत्वपूर्ण है। जो सत्य की राह पर चलते हैं उन्हें एक दिन सच्चिदानंद अवश्य मिल जाते हैं।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand

गौ माता की जय हो।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *