आज का पंचांग: 26 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज का पंचांग

मंगलवार, मार्च 26, 2024
सूर्योदय: 06:28 ए एम
सूर्यास्त: 06:36 पी एम
तिथि: प्रतिपदा – 02:55 पी एम तक
नक्षत्र: हस्त – 01:34 पी एम तक
योग: ध्रुव – 10:18 पी एम तक
करण: कौलव – 02:55 पी एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 04:03 ए एम, मार्च 27 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: कन्या – 02:57 ए एम, मार्च 27 तक
सूर्य राशि: मीन
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

आज का विचार

अगर आप बोलेंगे तो जानी हुई बातें ही दोहराएंगे पर सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।” मनुष्य ही दुनिया का एकमात्र ऐसा प्राणी है, जिसे हंसने का गुण प्रदान किया गया है

Uttarakhand

 आज का भगवद् चिन्तन

कुछ भी असंभव नहीं

यदि आपके संकल्प मजबूत हों तो जीवन में कुछ भी प्राप्त करना असंभव नहीं रह जाता है। महान संकल्प ही महान लक्ष्य की प्राप्ति कराते हैं। संकल्प में बड़ी शक्ति होती है। संकल्प के बल पर ही वानरों द्वारा समुद्र पर सेतु की स्थापना हो पायी और संकल्प शक्ति के बल पर ही पांडवों द्वारा महाभारत के युद्ध को जीता गया।

Uttarakhand

संकल्प शुभ हो, श्रेष्ठ हो और दृढ़ हो तो कुछ भी ऐसा नहीं जिसे प्राप्त ना किया जा सके। हमारे निर्णय जितनी बार बदलते रहेंगे हमारी सफलता भी उतनी ही प्रभावित होगी। जितना भी सृजन महान व्यक्तियों के द्वारा इस धरती पर हुआ है, वह अनुकूल परिस्थितियों के कारण नहीं अपितु दृढ़ संकल्पशक्ति के कारण ही हुआ है। संकल्प से मजबूत बनें, कोई भी कार्य असंभव नहीं है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *