आज का पंचांग: 26 जनवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

Uttarakhand

पंडित उदय शंकर भट्ट

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज शुक्रवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं।

आज का भगवद् चिन्तन

गलतियाँ सुधारें

गलती मानव जीवन का स्वभाव है पर गलती को छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेने की अपेक्षा उसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करना जीवन का एक श्रेष्ठ गुण भी है। गलती छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेना उससे बड़ी गलती है। गलती छुपाओ नहीं अपितु गलती सुधारो।

जब आप झूठ का सहारा लेकर किसी गलती को छुपाने का प्रयास करते हैं तो आप अपने जीवन में सुधार की सम्भावनाओं को भी कम कर देते हैं।यदि आपको एक बार झूठ बोलने की आदत पड़ जाती है तो फिर सच बोलने में भी कठिनाई होगी।

झूठ से बचने का प्रयास करो और प्रयास करो उस सत्य से भी बचने का जो किसी के लिए पीड़ा का कारण बन जाता है। जो सत्य किसी के लिए लज्जा का कारण और किसी के लिए आत्मग्लानि का कारण बन जाए वह सत्य भी शुभ नहीं है। अपने से हुई गलती की स्वीकारोक्ति आपको दूसरों की नजरों में क्षमा का पात्र भी बना देती है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, जनवरी 26, 2024
सूर्योदय: 07:12
सूर्यास्त: 17:55
तिथि: प्रतिपदा – 01:19, जनवरी 27 तक
नक्षत्र: पुष्य – 10:28 तक
योग: प्रीति – 07:42 तक
करण: बालव – 12:18 तक
द्वितीय करण: कौलव – 01:19, जनवरी 27 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: माघ
चन्द्र राशि: कर्क
सूर्य राशि: मकर
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

तिथि प्रतिपदा 25:22 तक
नक्षत्र पुष्य 10:26 तक
प्रथम करण बालव 12:20 तक
द्वितीय करण कौलव 25:22 तक
पक्ष कृष्ण
वार शुक्रवार
योग प्रीति 07:41 तक
सूर्योदय 07:16
सूर्यास्त 17:50
चंद्रमा कर्क
राहुकाल 11:14 − 12:33
विक्रमी संवत् 2080
शक संवत 1944
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:54

धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो

प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो

गौ माता की जय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *