आज का पंचांग: 27 फरवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज सोमवार को भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज फाल्गुन मास  की 15 गते है।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 06:49 ए एम
सूर्यास्त: 06:19 पी एम
तिथि: तृतीया – 01:53 ए एम, फरवरी 28 तक
नक्षत्र: हस्त – पूर्ण रात्रि तक
योग: शूल – 04:25 पी एम तक
करण: वणिज – 12:35 पी एम तक
द्वितीय करण: विष्टि – 01:53 ए एम, फरवरी 28 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: मंगलवार
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: कन्या
सूर्य राशि: कुम्भ
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

आज का विचार

जीवन और मृत्यु पर किसी का बस नहीं है। फिर भी जीने की इच्छा बहुत प्रबल है। लोग अपने-अपने तरीकों और कारणों से इस जीवन को जी रहे हैं।

Uttarakhand

आज का चिंतन

ज्ञान किसी भी उम्र में आ सकता है मगर अनुभव आज भी उम्र का इंतज़ार करता है जीवन मे मेहनत करने से दिमाग साफ रहता है और सत्य बोलने से दिल साफ रहता है श्रद्धा ज्ञान देती हैं नम्रता मान देती हैं योग्यता स्थान देती हैं पर तीनों मिल जाए तो व्यक्ति को हर जगह सम्मान देती हैं, कुछ लोग हमेशा ख़ुश व संतुष्ट रहते हैं, इसलिए नहीं की उनके जीवन में, सब कुछ ठीक होता है, बल्कि इसलिए कि उनकी सोच हर हाल में सकारात्मक होती है, मनुष्य का असली चरित्र,तब सामने आता है, जब वो नशे में होता है, फिर नशा चाहे धन का हो, पद का हो, रूप का हो, या फिर शराब का।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand

गौ माता की जय हो।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *