आज का पंचांग: 5 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज फाल्गुन मास  की 22 गते है।

आज का भगवद् चिन्तन

 विवेक के आश्रित बनें

विवेकवान व्यक्ति ही जीवन की प्रत्येक परिस्थिति, वस्तु, व्यक्ति, अवस्था इन सबको अपने अनुकूल कर सकता है। जिस प्रकार जब बाढ़ आती है तो वह सब कुछ बहाकर ले जाती है। इस स्थिति में भी एक कुशल तैराक अपनी तैरने की कला से बाढ़ को मात देकर स्वयं तो बचता ही है अपितु कई औरों के जीवन को भी बचाने में सहायक होता है।

विवेक के आश्रय में कुशलतापूर्वक जिया गया जीवन समाज के लिए भी एक आदर्श स्थापित करता है। अपने आपको दुनिया की भीड़ का हिस्सा मत बनाओ। परिस्थिति और अभावों का रोना ना रोकर जीवन में कुछ श्रेष्ठ करने के लिए सदैव प्रयासरत रहो। विवेक का आश्रय कभी भी तुम्हारा पतन नहीं होने देगा। जीवन में विवेकयुक्त होकर कार्य करना ही मनुष्यता है अथवा जो विवेक पूर्ण कार्य करे वही मनुष्य है।

Uttarakhand

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand

गौ माता की जय हो।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *