आज का पंचांग: 6 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज फाल्गुन मास  की 23 गते है।

आज का पंचांग

बुधवार, मार्च 6, 2024
सूर्योदय: 06:54 ए एम
सूर्यास्त: 06:24 पी एम
तिथि: एकादशी – 04:13 ए एम, मार्च 07 तक
नक्षत्र: पूर्वाषाढा – 02:52 पी एम तक
योग: व्यतीपात – 11:33 ए एम तक
करण: बव – 05:27 पी एम तक
द्वितीय करण: बालव – 04:13 ए एम, मार्च 07 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: बुधवार
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: धनु – 08:28 पी एम तक
सूर्य राशि: कुम्भ
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्

आज का विचार

चलने वाले पैरों में कितना फर्क है, एक आगे है तो एक पीछे, पर ना तो आगे वाले को अभिमान है, और ना पीछे वाले को अपमान। क्योंकि उन्हें पता होता है कि, पलभर में ये बदलने वाला है। इसी को जिन्दगी कहते है।

आज का भगवद् चिन्तन

सत्य को चुनें

Uttarakhand

सत्य कसौटियों और चुनौतियों का पथ है। सत्य का पथ सुगम तो नहीं होता, हाँ श्रेष्ठ अवश्य होता है। पग-पग पर आपकी परीक्षाएं होंगी और कदम-कदम पर आपको चुनौतियों व अनेक कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा। सत्य की राह पर हार जाना भी झूठ का सहारा लेकर जीतने से अधिक श्रेष्ठ है। जीवन में हार – जीत से भी ज्यादा महत्वपूर्ण ये है, कि आप दृढ़ता पूर्वक सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं।

सत्य का पथ सदैव महानता के द्वार तक लेकर जाता है। महापुरुषों की महानता के पीछे बस एक ही कारण होता है कि उन्होंने हारना स्वीकार किया है पर सत्य के मार्ग का कभी त्याग नहीं किया। दुनिया में जितने भी महापुरुष हुए हैं उन सबके जीवन में एक बात सामान्यतः देखने को मिलती है,कि उन्होंने हारना तो स्वीकार किया पर अपने सिद्धांतों से कभी कोई समझौता नहीं किया। सत्य का मार्ग ही सैद्धांतिक मार्ग, श्रेष्ठता का मार्ग और शास्त्रानुकूल मार्ग है।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand

गौ माता की जय हो।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *