आज का पंचांग: 7 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज फाल्गुन मास  की 24 गते है।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 06:45 ए एम
सूर्यास्त: 06:25 पी एम
तिथि: द्वादशी – 01:19 ए एम, मार्च 08 तक
नक्षत्र: उत्तराषाढा – 01:03 पी एम तक
योग: वरीयान् – 08:24 ए एम तक
क्षय योग: परिघ – 04:46 ए एम, मार्च 08 तक
करण: कौलव – 02:50 पी एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 01:19 ए एम, मार्च 08 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: माघ
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: मकर
सूर्य राशि: कुम्भ
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

आज का भगवद् चिंतन

स्वर्णिम समय सबके जीवन में अवश्य आता है आवश्यकता है उसे पहचानने एवं उसके नियोजन करने की। समय न तो अच्छा होता है और न ही बुरा, वह तो बस समय है। समय को अच्छा और बुरा स्वयं हमारे कर्म बना देते हैं। जो उचित समय पर समय को पहचान लेता है और उसके अनुसार पुरुषार्थ करता है वह कभी असफल नहीं होता ! सफलता सदैव उसके कदम चूमती है। सफलता और असफलता का रहस्य संकल्प के साथ किये जाने वाले पुरुषार्थ में निहित है। समय की अनुकूलता के साथ किया जाने वाला प्रत्येक कार्य सफलता का द्योतक है। उचित समय में किये गये कार्य की सफलता कभी भी संदिग्ध नहीं होती, और अनुचित समय में किये गये कार्य की सफलता सदैव संदिग्ध ही होती है। इसीलिए आवश्यक है कि समय की पहचान करके उसके अनुरूप ही कार्य किया जाय।जीवन का प्रत्येक क्षण अपने आप में बहुमूल्य है। कोई भी क्षण ऐसा नहीं जो कि व्यर्थ हो,क्योंकि हर क्षण अपने साथ एक अनूठा अवसर लेकर आता है।इस अवसर का यदि सदुपयोग कर लिया जाय तो जीवन की कई नई राहें खुल जाती हैं, और यदि यह फिसल गया तो बहुत कुछ खोना पड़ता है।जीवन का प्रत्येक क्षण बेशकीमती है , इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। क्षण में जीवन है और क्षण में मृत्यु। क्षण में ही सफलता और असफलता का रहस्य समाहित है।

हम अपने सामान्य जीवन में भी महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। इसके लिए हमें समय प्रबंधन की आवश्यकता है। समय के साथ साहचर्य करते हुए समय के साथ कार्य की प्राथमिकता निर्धारित करनी हितकर होती है | इसी में जीवन की सच्ची सार्थकता है।

आज अपने प्रभु से जीवन के अन्तिम सांस तक सदैव गतिमान रहने की आकांक्षा के साथ।

आज का चिंतन

जब तक मनुष्य के जीवन में सुख-दुख नही आयेगा, तब तक मनुष्य को ये एहसास कैसे होगा कि जीवन में क्या सही है और क्या गलत।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

गौ माता की जय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *