आज का पंचांग: आज का चिंतन

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज भाद्रपद की 20 गते है।

आज का पंचांग

बृहस्पतिवार, सितम्बर 5, 2024

सूर्योदय: 06:01 ए एम
सूर्यास्त: 06:38 पी एम
तिथि: द्वितीया – 12:21 पी एम तक
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी – 06:14 ए एम तक
योग: शुभ – 09:08 पी एम तक
करण: कौलव – 12:21 पी एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 01:41 ए एम, सितम्बर 06 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: भाद्रपद
पूर्णिमान्त महीना: भाद्रपद
चन्द्र राशि: कन्या
सूर्य राशि: सिंह

आज का विचार

बिना उद्देश्य के जीवन एक बिना पते के लिफाफे की तरह है। और लक्ष्य के साथ जीवन बिना किसी एक्शन के पते के साथ एक लिफाफे की तरह है, जिसे पोस्ट नहीं किया गया है।

आज का चिंतन

हमारे जीवन में चरित्र का महल सुंदर के साथ-साथ टिकाऊ भी होना चाहिए। जिस प्रकार महल बनाने में वर्षों लग जाते हैं पर उसे ध्वस्त करने के लिए एक क्षण पर्याप्त होता है। ठीक इसी प्रकार चरित्र निर्माण में तो वर्षों लग जाते हैं लेकिन चरित्र के पतन होने में भी एक क्षण मात्र लगता है। ऐसे कर्म मत करो जिससे कि आपको दूसरों की नजरों से गिरना पड़े प्रत्येक कार्य को करने से पहले उसके परिणाम का विचार अवश्य कर लेना चाहिए। परिणाम के बाद नहीं अपितु कार्य करने के पहले सोचने की आदत बनाओ। ताकि कार्य बिगड़ने की संभावना नगण्य बनी रहे किसी भी ऐसे कार्य को करने से पहले हजार बार सोचो जिसे करने से आपका चरित्र अपवित्र होता हो। अपने आपको दूसरों की नजरों में गिरने से बचाओ क्योंकि पहाड़ से गिरकर फिर उठा जा सकता है लेकिन दूसरों की नजरों से गिरकर उठना आसान बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *