आज का पंचांग: कल की चिंता में आज क्यों दुःखी हो?

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 10 गते है।

कल की चिंता में आज क्यो दुःखी हो?

क्या आज भोजन नही है खाने के लिये?

क्या आज कपडे नही है पहनने के लिये?

क्या आज रहने के लिए छत नही है ? क्या आज शरीर निरोगी नही है? क्या आज सुखपूर्वक निद्रा के लिए कोई समस्या है?

जब आज सब कुछ उपलब्ध है, तो भविष्य में भी उपलब्ध रहेगा। यह चिंतन क्यों नही है मन में ?

सुखी होने के कारण होने पर भी आज सुख का उपभोग नही कर रहे है और भविष्य के दुःख की कल्पना कर आज दुःखी हो रहे है? रो रहे है कि, कल क्या होगा हमारा?

आज भोजन सामने रखा है खाने के लिए और चिंता इस बात की कर रहे है कि, कल भोजन कैसे मिलेगा? और इस चिंता के मारे सामने रखे भोजन का भी स्वाद बिगाड दे रहे है। आज समाज इसी मुर्खता में जी रहा है।

Uttarakhand

भविष्य में क्या होगा यह किसे ज्ञात है? भविष्य आज से अधिक सुखमय हो सकता है, यदि आज का जीवन सुखपूर्वक बिताया जाय।

आज की उर्जा, परिश्रम, प्रसन्नता ही भविष्य का निर्माण करती है।

दुःख कुछ नही, केवल एक नकारात्मक चिंतन है।अन्यथा जिनके हाथ अथवा पैर नही है, वे भी प्रसन्न कैसे जी रहे है?

नकारात्मक चिंतन ही दुःख है। सकारात्मक चिंतन ही सुख है।

इसलिए योगी सतत सुखी रहता है। क्योंकि उसके जीवन मे सतत सकारात्मकता का प्रवाह बहता रहता है।

  आज का पंचांग

Uttarakhand

बृहस्पतिवार, जुलाई 25, 2024
सूर्योदय: 05:39 ए एम
सूर्यास्त: 07:16 पी एम
तिथि: पञ्चमी – 01:58 ए एम, जुलाई 26 तक
नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद – 04:16 पी एम तक
योग: शोभन – 07:49 ए एम तक
क्षय योग: अतिगण्ड – 04:35 ए एम, जुलाई 26 तक
करण: कौलव – 03:17 पी एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 01:58 ए एम, जुलाई 26 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: श्रावण
चन्द्र राशि: कुम्भ – 10:45 ए एम तक
सूर्य राशि: कर्क

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *