आज का पंचांग : भक्ति का प्रसाद

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 27 फरवरी यानी आज फाल्गनु अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही देवों के देव महादेव की पूजा कर रहे हैं । पितृ दोष से छुटकारा पाने और पितरों को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति अपने पूर्वजों का तर्पण एवं पिंडदान कर रहे हैं।

आइए, पंडित उदय शंकर भट्ट जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त के विषय में।

आज का पंचांग

  • सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 20 मिनट पर
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 08 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 42 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक
  • राहुकाल – दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 27 मिनट तक
  • गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 41 मिनट से 11 बजकर 08 मिनट तक
  • दिशा शूल – दक्षिण

आज का भगवद् चिन्तन

भक्ति का प्रसाद

Uttarakhand

भक्ति हमारे आत्मबल को सशक्त करती है इसलिए भक्तिवान जीवन धैर्यवान जीवन भी बन जाता है। भक्त इसलिए प्रसन्न नहीं रहते कि उनके जीवन में विषमताएं नहीं रहती हैं अपितु इसलिए प्रसन्न रहते हैं कि उनके जीवन में धैर्य रहता है। जिस जीवन में प्रभु की भक्ति नहीं होगी, निश्चित ही उस जीवन में धैर्य भी नहीं पनप सकता है। भक्त के जीवन में किसी भी प्रकार की विषमताओं से निपटने के लिए अपने इष्ट अपने आराध्य का नाम अथवा विश्वास का बल होता है।

भक्त के जीवन में परिश्रम तो बहुत होता है लेकिन परिणाम के प्रति कोई आग्रह नहीं होता है। वो इतना अवश्य जानता है कि मेरे हाथ में केवल कर्म है, उसका परिणाम नहीं। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी यदि कोई हमें प्रसन्नता के साथ जीना सिखाता है तो वो केवल और केवल हमारा धैर्य ही है। भक्ति के बिना जीवन में धैर्य का आना भी संभव नहीं। भक्तिमय जीवन की वाटिका में ही प्रसन्नता के पुष्प खिलते हैं।

आज का विचार

Uttarakhand

…मुस्कान मानव हृदय की मधुरता को दर्शाता है और शांति बुद्धि की परिपक्वता को, और दोनों का ही होना मनुष्य की संपूर्णता को बताता है.!!

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *