पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी मंगलवार 06 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी है। इस शुभ अवसर पर जगत की देवी मां दुर्गा की शक्ति स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जा रही है।
माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 08 बजकर 33 मिनट से 06 फरवरी को सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक है। रवि योग शाम 08 बजकर 33 मिनट से 06 फरवरी को सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक है। भद्रावास दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक है। शुक्ल योग शाम 09 बजकर 19 मिनट तक है। इसके बाद ब्रह्म योग का संयोग है।
आज का भगवद् चिंतन
सुसंग में रहें
किसी व्यक्ति के जीवन को देखकर यह समझा जा सकता है कि उसने जीवन में किस प्रकार का संग किया होगा। जीवन में संग का बहुत बड़ा प्रभाव होता है। जीवन में सत्संग की प्राप्ति जीवन उत्थान एवं आनंद का मूल है।पारस मणि का संग पाकर लोहा भी स्वर्ण बन जाता है, उसी प्रकार श्रेष्ठ का संग करने से जीवन मूल्यवान एवं श्रेष्ठ अवश्य बन जाता है। अन्न, धन, ऐश्वर्य, वैभव, पद, प्रतिष्ठा, मान, सम्मान, बल, बुद्धि भले ही जीवन में सब हो लेकिन सुसंग न हो तो सब स्वर्ण कलश में सुरा के समान ही है। वस्तुएं होते हुए भी वस्तुओं का श्रेष्ठतम उपयोग करना ये हमें सत्संग ही सिखाता है। सत्संग वो चिकित्सालय है, जहाँ मन के समस्त विकारों, मन के समस्त रोगों का पूर्ण निवारण किया जाता है।
आज का विचार
हर एक व्यक्ति से सीखों क्योंकि हर कोई, सब कुछ नहीं जानता, लेकिन हर एक व्यक्ति कुछ न कुछ अवश्य जानता है.