पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज चैत्र माह नवरात्र प्रथम दिवस है।
सूर्योदय और चंद्रोदय
समय | सूर्योदय | सूर्यास्त | चंद्रोदय | चंद्रास्त |
05:52 पूर्वाह्न ☀️ | 06:13 अपराह्न 🌇 | 06:13 पूर्वाह्न 🌙 | 07:22 अपराह्न 🌑 |
कैलेंडर
पंचांग तत्व | समय | पंचांग तत्व | समय |
तिथि | प्रतिपदा 🌒 दोपहर 12:49 बजे तक | नक्षत्र | रेवती ⭐️ 04:35 PM तक |
द्वितीया 🌓 | अश्विनी 🌟 | ||
योग | इन्द्र 🧘 05:54 PM तक | करण | बावाउप्टो 12:49 अपराह्न |
वैधृति 🪷 | बलवा 🪃 10:59 PM तक | ||
काम करने के दिन | रविवार (रविवार) ☀️ | कौलव 🕉️ | |
पक्ष | शुक्ल पक्ष 🌕 |
चन्द्र मास, संवत और बृहस्पति संवत्सर
कैलेंडर | विवरण | कैलेंडर | विवरण |
विक्रम संवत | 2082 कलायुक्त 🗓️ | संवत्सर | कलायुक्त 🗓️ 03:07 PM, अप्रैल 25, 2025 तक |
शक संवत | 1947 विश्वावसु 🗓️ | सिद्धार्थी 🗓️ | |
गुजराती संवत | 2081 नाला 🗓️ | चन्द्रमासा | चैत्र – पूर्णिमांत 🗓️🌕 |
दायाँ/गेट | 17 🗓️ | चैत्र – अमंता 🗓️🌕 |
राशि और नक्षत्र
राशि चक्र चिन्ह | समय | नक्षत्र पद | समय |
राशि | मीना ♓ 04:35 PM तक | रेवती ⭐️ 06:01 AM तक | |
मेष ♈ | रेवती ⭐️ सुबह 11:18 बजे तक | ||
सूर्य राशि | मीना ♓ | रेवती ⭐️ 04:35 PM तक | |
सूर्य नक्षत्र | उत्तरा भाद्रपद 🌟 | अश्विनी 🌟 09:52 PM तक | |
सूर्य पद | उत्तरा भाद्रपद 🌟 | अश्विनी 🌟 03:09 AM, मार्च 31 तक |
आज का पंचांग
आज का विचार
अगर सत्य की राह इतनी ही आसान होती तो इस राह पर भीड़ ही भीड़ होती यु ही सुनसान ना पड़ी होती।
आज का भगवद् चिन्तन
नवरात्रों की मंगल बधाई
नैराश्य रूपी अंधकार का नाश करते हुए सकारात्मकता रूपी नव ऊर्जा से भरकर जीवन को नवीनता प्रदान करना ही नवरात्रि पर्व का मुख्य संदेश है। जीवन में काम, क्रोध, लोभ, मोह का समावेश ही घनघोर रात्रि के समान है जिसमें प्रायः जीव उचित मार्ग के अभाव में भटकता रहता है।
हमारे शास्त्रों में अज्ञान और विकारों को एक विकराल रात्रि के समान ही बताया गया है। इन दुर्गुण रूपी रात्रि के समन के लिए व जीवन को एक नईं दिशा, नईं उमंग, नया उत्साह देने के साधना काल का नाम ही नवरात्र है। माँ दुर्गा साक्षात ज्ञान का ही स्वरूप है और नवरात्र में माँ दुर्गा की उपासना का अर्थ ही ज्ञान रूपी दीप का प्रज्ज्वलन कर जीवन से अज्ञान के तिमिर का नाश करना है।
नवरात्र प्रथम दिवस में माँ शैलपुत्री की आराधना करते हुए नारी के शक्ति स्वरूप का बोध कराते हुए उन्हें देवी स्वरूप में प्रतिष्ठित कराने के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं एवं मंगल बधाई।