आज का पंचांग : भगवान की स्वीकृति से ही दुआएं आप तक पहुंचती हैं

Oplus_16908288

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

Oplus_16908288

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, श्रावण |

आज चतुर्दशी तिथि 11:56 AM तक उपरांत अमावस्या | नक्षत्र आश्लेषा 12:16 AM तक उपरांत मघा | वरीयान योग 02:35 PM तक, उसके बाद परिघ योग | करण शकुनि 11:56 AM तक, बाद चतुष्पद 11:42 PM तक, बाद नाग | आज राहु काल का समय 10:54 AM – 12:29 PM है | आज 12:16 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा

  1. विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – भाद्रपद
  4. अमांत – श्रावण

तिथि

  1. कृष्ण पक्ष चतुर्दशी   – Aug 21 12:45 PM – Aug 22 11:56 AM
  2. कृष्ण पक्ष अमावस्या   – Aug 22 11:56 AM – Aug 23 11:36 AM

नक्षत्र

  1. आश्लेषा – Aug 22 12:08 AM – Aug 23 12:16 AM
  2. मघा – Aug 23 12:16 AM – Aug 24 12:54 AM

आप कितना ही अच्छा काम कर लें, बददुआ देने वाले जरूर कोसेंगे। पर कुछ लोग, बुरा होने के बाद भी दुआ देते हैं। अच्छा काम करने वाले बददुआ मिलते ही परेशान हो जाते हैं। अब इसमें हमको एक विचार करना है कि दुआ और बददुआ, देने वाले की मानसिकता पर निर्भर है। आपको वो लगेगी या नहीं, इसका निर्णय ऊपर वाला करता है।

अगर इसे दिमाग में बैठाएं कि भगवान के वहां एक व्यवस्था है, जब भी कोई दुआ वहां पहुंचती है, तो भगवान उसे देखते हैं, अपनी स्वीकृति देते हैं कि हां ये दुआ इसको लग जाए। उसमें भगवान का मूल्यांकन करने का अपना ढंग है। अगर किसी ने आपको बददुआ दी, लेकिन आप तो बहुत अच्छे काम करते हैं, तो चिंता मत करिए। उसकी बददुआ आपको नहीं लगेगी।

इसलिए जो भक्त होते हैं, जो लोग अच्छे काम करते हैं, वह इसकी फिक्र बिल्कुल न करें कि उन्हें दुआ मिल रही या बददुआ, देने वाला अपना काम करेगा। लेकिन यह भगवान की स्वीकृति से ही आप तक पहुंचेगी, इसलिए अच्छा करते चलिए, ऊपर वाला सब देख रहा है।

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *