आज का पंचांग: ईश्वरीय शक्ति पर भरोसा रखिएगा

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

जी तोड़ मेहनत करने में कभी पीछे मत हटिएगा। कड़ा परिश्रम आपको इस बात के लिए प्रेरित करेगा कि जिंदगी में यदि कोई बड़ा जोखिम उठाना हो, तो आप उठा लेंगे। तीन बातों को साधिए तो कड़ा परिश्रम तकलीफ नहीं पहुंचाएगा। स्वास्थ्य, एकाग्रता और समय प्रबंधन। क्योंकि कड़े परिश्रम के बाद यदि परिणाम अनुकूल नहीं मिलता है, तो लोग और टूट जाते हैं।

यदि आपने स्वास्थ्य, समय और एकाग्रता साधी है, तो अचानक हुई कोई घटना या प्रतिकूल परिणाम में आप अपने आपको आश्वस्त कर सकेंगे। समुद्र मंथन में निकलना था अमृत, पर सबसे पहले निकला विष। जो सोचा वैसा नहीं हुआ, तब क्या करें।

Uttarakhand

देवताओं ने समझदारी दिखाई और विष्णु जी के पास पहुंच गए, उन्होंने शंकर जी के पास भेजा, विष शंकर जी ने पिया, और फिर अमृत निकालने की तैयारी हो गई। यह घटना हमें समझाती है कि कड़ा परिश्रम करने के बाद अनुकूल परिणाम नहीं मिलें, तो थक मत जाइएगा, ईश्वरीय शक्ति पर भरोसा जरूर रखिएगा, वो कोई न कोई रास्ता निकाल देगी।

आज का पंचांग

Uttarakhand

रविवार, जनवरी 19, 2025
सूर्योदय: 07:14
सूर्यास्त: 17:50
तिथि: पञ्चमी – 07:30 तक
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी – 17:30 तक
योग: अतिगण्ड – 01:58, जनवरी 20 तक
करण: तैतिल – 07:30 तक
द्वितीय करण: गर – 20:41 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: माघ
चन्द्र राशि: कन्या
सूर्य राशि: मकर
प्रविष्टे/गते: 6

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *