आज का पंचांग : परमात्मा से अपने व्यक्तित्व को भरें तो वह एकांत है

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

खुशी से ऊपर आनंद है। लेकिन आनंद से ऊपर कुछ नहीं है। शिव जी पार्वती जी को यह बता रहे थे कि काकभुशुंडि जी जब रामकथा सुनाते हैं तो मैं भी वहां पहुंचा। और उन्होंने एक नया शब्द बोला। शिवजी कहते हैं- जब मैं जाइ सो कौतुक देखा, उर उपजा आनंद बिसेषा।

जब मैंने वहां जाकर दृश्य देखा तो मेरे हृदय में विशेष आनंद उत्पन्न हुआ। अब शंकर जी के अनुसार आनंद भी विशेष हो सकता है। जिन्हें विशेष आनंद ढूंढना हो, उन्हें एकांत साधने की कला आनी चाहिए। हम सब अपने अकेलेपन को दूसरी बातों से भरते हैं- मनुष्यों से, वस्तुओं से, स्थितियों से। लेकिन जब हम स्वयं से स्वयं को भरें, आत्मा और परमात्मा से अपने व्यक्तित्व को भरें तो उसे एकांत कहते हैं।

जब आप अनिर्णय की अवस्था से मुक्त हो जाते हैं तब एकांत में होते हैं। हर इंसान को चौबीस घंटे में एक बार एकांत में होना चाहिए। अकेलेपन से अच्छी स्थिति आनंद है और उससे भी अच्छी स्थिति विशेष आनंद है-जो एकांत का फल है।

आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, भाद्रपद |आज है अमावस्या और महालय श्राद्घ पक्ष पूर्ण|

आज अमावस्या तिथि 01:23 AM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 09:32 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी | शुभ योग 07:52 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग | करण चतुष्पद 12:47 PM तक, बाद नाग 01:24 AM तक, बाद किस्तुघन | आज राहु काल का समय 04:30 PM – 06:00 PM है | आज 03:57 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा |

  1. विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – आश्विन
  4. अमांत – भाद्रपद

तिथि

  1. कृष्ण पक्ष अमावस्या   – Sep 21 12:17 AM – Sep 22 01:23 AM
  2. शुक्ल पक्ष प्रतिपदा   – Sep 22 01:23 AM – Sep 23 02:56 AM

नक्षत्र

  1. पूर्व फाल्गुनी – Sep 20 08:05 AM – Sep 21 09:32 AM
  2. उत्तर फाल्गुनी – Sep 21 09:32 AM – Sep 22 11:24 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *