पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है
पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।
भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, भाद्रपद |आज है ऋषि पंचमी|
आज पंचमी तिथि 05:57 PM तक उपरांत षष्ठी | नक्षत्र चित्रा 08:43 AM तक उपरांत स्वाति | शुक्ल योग 01:18 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग | करण बालव 05:57 PM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 02:02 PM – 03:36 PM है | आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा |
- विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
- शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
- पूर्णिमांत – भाद्रपद
- अमांत – भाद्रपद
तिथि
- शुक्ल पक्ष पंचमी – Aug 27 03:44 PM – Aug 28 05:57 PM
- शुक्ल पक्ष षष्ठी – Aug 28 05:57 PM – Aug 29 08:22 PM
नक्षत्र
- चित्रा – Aug 27 06:04 AM – Aug 28 08:43 AM
- स्वाति – Aug 28 08:43 AM – Aug 29 11:38 AM
यह विज्ञान, तकनीक और शिक्षा का युग है। अब बिना शिक्षित हुए सफलता मिलना मुश्किल है। धीरे-धीरे तो निरक्षर लोग बहुत कष्ट में आने वाले हैं। राम जी अपने भाई भरत से कई विषयों पर बात कर रहे थे, तो उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना ही पड़ेगी। और वैसे तो ज्ञान प्राप्त करना कठिन है। अनेक बाधाएं उसके मार्ग में आती हैं।
एक जगह राम जी ने कहा कि ज्ञान के लिए मन दिक्कत भी दे सकता है। पर यदि बहुत तकलीफ के बाद कोई ज्ञान पा भी ले तो राम एक शर्त लगाते हैं, ‘करत कष्ट बहु पावइ कोऊ। भक्ति हीन मोहि प्रिय नहिं सोऊ।’
अगर कोई कष्ट पाकर ज्ञान प्राप्त कर ले, तो भक्ति रहित होने से मुझे प्रिय नहीं होता।’ यानी ज्ञानी को भक्त जरूर होना चाहिए। भक्ति एक तरह की योग्यता है। शिक्षा के साथ अगर योग्यता न हो तो शिक्षा अशांति का कारण बन जाती है। केवल शिक्षा सफलता नहीं देती, योग्यता भी चाहिए।
भक्ति को योग्यता मानिए। क्योंकि भक्त हमेशा एक बात कहता है कि मेरे जीवन में ईश्वर करा रहा है तो मैं कर रहा हूं। अपने से ऊपर शक्ति को मानना ही भक्ति है। और ऐसे लोग कभी अशांत नहीं होते। फिर यदि वो पढ़े लिखे हैं तो मणिकांचन योग है। इसलिए राम कह रहे हैं कि खूब पढ़ो-लिखो और मेरे भक्त बने रहो।
पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर, आपका दिन शुभ हो…