आज का पंचांग : सुनने में रुचि कम हो रही है क्योंकि इसमें धैर्य लगता है

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आजकल हर कोई बोलना चाहता है। सुनने में लोगों की कम रुचि है। क्योंकि सुनने में धैर्य लगता है। बच्चे मां-बाप की सुनना नहीं चाहते और कभी-कभी तो मां-बाप भी बच्चों की नहीं सुन रहे हैं। रामकथा में शिव जी को पार्वती जी बड़े ध्यान से सुन रही थीं। फिर भी शिव जी बीच-बीच में सावधान करते जा रहे थे, क्योंकि शंकर जानते हैं कि श्रोता का मनोविज्ञान होता है।

वो सुनते समय विचारों का संपादन करता है और कभी-कभी तो सुनने का अभिनय करने लगता है। तो शिवजी ने एक पंक्ति बोली- एसिअ प्रस्न बिहंगपति कीन्हि काग सन जाइ, सो सब सादर कहिहउं सुनहु उमा मन लाई। पक्षीराज गरुड़ ने भी काकभुशुंडि से ऐसे ही प्रश्न किए और उमा मैं वह सब आदर सहित कहूंगा, तुम मन लगाकर सुनो।

शिव जी ने कहा कि कहने वाले के शब्दों में सामने वाले के लिए आदर होना चाहिए और श्रोता को वक्ता की बात मन लगाकर सुननी चाहिए। बोल रहे हों तो सामने वाले का पूरा सम्मान रखें और सुन रहे हैं तो मन को केंद्रित करें।

श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, श्रावण |आज है वरद चतुर्थी and सोमवार व्रत|

आज चतुर्थी तिथि 11:24 PM तक उपरांत पंचमी | नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 05:35 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी | परिघ योग 02:53 AM तक, उसके बाद शिव योग | करण वणिज 10:58 AM तक, बाद विष्टि 11:24 PM तक, बाद बव | आज राहु काल का समय 07:38 AM – 09:16 AM है | आज 12:00 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा |

  1. विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – श्रावण
  4. अमांत – श्रावण

तिथि

  1. शुक्ल पक्ष चतुर्थी   – Jul 27 10:42 PM – Jul 28 11:24 PM
  2. शुक्ल पक्ष पंचमी   – Jul 28 11:24 PM – Jul 30 12:46 AM

नक्षत्र

  1. पूर्व फाल्गुनी – Jul 27 04:23 PM – Jul 28 05:35 PM
  2. उत्तर फाल्गुनी – Jul 28 05:35 PM – Jul 29 07:27 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *