पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।
दूसरों को खुश रखिए, लेकिन खुद भी खुश रहिए। दूसरों के लिए जिएं, लेकिन अपने लिए भी जिएं। बहुत सारे लोगों को दूसरों के लिए जीने, उन्हें खुश रखने की आदत हो जाती है। इस बात को य भी कह सकते हैं कि हम दुनिया में रहें, लेकिन दुनिया हमारे भीतर न रहे।
हम दुनिया में रहेंगे, जो कि जरूरी है। ऊपरवाले ने दुनिया बनाई ही इसलिए है। झंझट तब शुरू होती है, जब हमारे भीतर हम दुनिया ले आते हैं। कृष्ण जी ने एक प्रयोग किया था। वे सबके काम आते थे, लेकिन अपनी आंतरिक प्रसन्नता को भंग नहीं होने देते थे। अपने लिए भी जीते थे। कुरुक्षेत्र के रणांगन में वे भी उतरे थे, लेकिन उनके भीतर रण नहीं उतरा।
वे बिल्कुल सहज और सरल रहे। यह हम उनसे सीख सकते हैं। हमें दुनिया में सारे काम करना है, लेकिन भीतर ईश्वर रहना चाहिए। ताकि जब भी अपने भीतर मुड़ें, अपने परमात्मा से मुलाकात हो जाए और इसका सीधा मतलब होगा कि सबके लिए जिएंगे, सबके लिए करेंगे, सबको खुश रखेंगे लेकिन खुद भी खुश रहेंगे। अपने लिए भी जीएंगे।
आषाढ़ कृष्ण पक्ष सप्तमी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, ज्येष्ठ |आज है कालाष्टमी और बुधाष्टमी व्रत|
आज सप्तमी तिथि 01:35 PM तक उपरांत अष्टमी | नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 12:23 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा | प्रीति योग 07:40 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग 05:24 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग | करण बव 01:35 PM तक, बाद बालव 12:49 AM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 12:28 PM – 02:08 PM है | आज 06:35 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा |
- विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
- शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
- पूर्णिमांत – आषाढ़
- अमांत – ज्येष्ठ
तिथि
- कृष्ण पक्ष सप्तमी – Jun 17 02:46 PM – Jun 18 01:35 PM
- कृष्ण पक्ष अष्टमी – Jun 18 01:35 PM – Jun 19 11:55 AM
नक्षत्र
- पूर्वभाद्रपदा – Jun 18 01:01 AM – Jun 19 12:23 AM
- उत्तरभाद्रपदा – Jun 19 12:23 AM – Jun 19 11:16 PM