आज का पंचांग : अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हम अवतारों से सीखें

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष नवमी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, मार्गशीर्ष |

आज नवमी तिथि 11:15 PM तक उपरांत दशमी | नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 02:22 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा | हर्षण योग 09:26 AM तक, उसके बाद वज्र योग | करण बालव 11:51 AM तक, बाद कौलव 11:15 PM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 09:34 AM – 10:54 AM है | आज 08:33 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा |

हर मनुष्य की निर्णय लेने की अपनी क्षमता होती है। लेकिन फिर भी कई बार समझदार लोग सही निर्णय लेने में चूक जाते हैं या उसमें विलम्ब कर जाते हैं। निर्णय कब, कैसे, क्यों लिया जाए, वो प्रभावशाली हो, भविष्य के लिए निर्दोष हो, ये समझना हो तो अवतारों की व्यवस्था को समझा जाए।

हमारे धर्म में, संस्कृति में कई अवतार हुए। और यदि उनकी कथा को ठीक से जानें तो निर्णय लेने की क्षमता के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं। पहली बात तो यह है कि अवतार बनने की कोशिश न करें, अवतारों से सीखने की कोशिश करें। क्योंकि जब अवतार निर्णय लेते हैं- फिर वो राम हों या कृष्ण या अन्य- उनकी सजगता अद्भुत है।

नो-पेंडेंसी अवतारों की विशेषता है। वे आलस्य-रहित होते हैं और किसी भी कार्य को विलम्बित नहीं करते। अब ऐसा समय आ गया कि केवल ह्यूमन इंट्यूशन से काम नहीं हो सकता, डेटा एनालिसिस का भी वक्त है। तो इन दोनों का समन्वय किया जाए। हर अवतार ने अपने समय के विज्ञान का अच्छा उपयोग किया है। हर अवतार के पीछे एक उद्देश्य है। हम भी निरुद्देश्य न जीएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *