आज का पंचांग: जल, दूध, बिल्व पत्र के साथ ही चढ़ाएं शमी के पत्ते

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 14 गते है।

सावन का महीना चल रहा है और इस महीने का दूसरा सोमवार है। शिव पूजा के लिए सावन सोमवार का महत्व काफी अधिक है। इस दिन शिव जी की विशेष पूजा करनी चाहिए, कई लोग सावन सोमवार का व्रत करते हैं। पूजा-पाठ के साथ ही मंत्र जप और ध्यान भी करना चाहिए। सोमवार को सुबह के साथ ही सूर्यास्त के बाद भी शिव पूजा जरूर करनी चाहिए।

शिव पूजा में ध्यान रखें ये बातें

शिव जी को जल, दूध, बिल्व पत्र के साथ ही शमी के पत्ते भी जरूर चढ़ाएं। शमी के पत्ते चढ़ाने से शनि दोषों का असर कम होता है। शमी शनि देव के साथ ही शिव जी और गणेश जी को भी चढ़ाना चाहिए।

शिव पूजा में जल, दूध, गन्ने के रस के साथ ही दही से भी अभिषेक करना चाहिए।

सावन सोमवार पर दिन के बाद रात में भी कई भक्त चार बार शिव पूजा करते हैं। रात में चार बार की गई शिव पूजा भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाली मानी गई है। इस पूजा के बाद मंगलवार की सुबह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने घर में भोजन भी कराना चाहिए।

सावन सोमवार पर अलग-अलग अनाज चढ़ाकर भी शिव पूजा की जा सकती है। शिवलिंग पर जल, दूध, बिल्व पत्र, आंकड़े के फूल के साथ ही चावल, जौ, गेहूं, मूंग आदि अनाज भी चढ़ा सकते हैं।

शिव पूजा में जल, दूध, पंचामृत, गंगाजल बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, गुलाब, दूर्वा, जनेऊ, शहद, चंदन, इत्र, भस्म, चावल जरूर चढ़ाना चाहिए। ये चीजें अर्पित करने के बाद धूप-दीप जलाएं। भोग लगाएं और मंत्र जप करें।

आज का पंचांग

सोमवार, जुलाई 29, 2024
सूर्योदय: 05:41 ए एम
सूर्यास्त: 07:14 पी एम
तिथि: नवमी – 05:55 पी एम तक
नक्षत्र: भरणी – 10:55 ए एम तक
योग: गण्ड – 05:55 पी एम तक
करण: तैतिल – 06:39 ए एम तक
द्वितीय करण: गर – 05:55 पी एम तक
क्षय करण: वणिज – 05:17 ए एम, जुलाई 30 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: श्रावण
चन्द्र राशि: मेष – 04:45 पी एम तक
सूर्य राशि: कर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *