आज का पंचांग : विश्वास का बल

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आजकल इस बात की चर्चा है कि आने वाले वक्त में बड़े-बूढ़ों का अकेलापन और बढ़ेगा। इसी के साथ उनकी सेवा करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी होगी। ये दोनों ही खबरें बड़ी खतरनाक हैं। भारत से हटकर जो देश हैं, वो अपने-अपने हिसाब से समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं। जैसे- अमेरिका, एशिया, यूरोप में कुछ शहरों में वर्चुअल-मनुष्य तैयार किए जा रहे हैं।

ये रोबोट से थोड़े अलग होते हैं। ये उन अकेले बड़े-बूढ़ों के साथ जिंदगी बिताएंगे। हम भारतीयों को ये तो मान ही लेना चाहिए कि अकेलेपन की समस्या बढ़ेगी। सेवा करने वाले अपनों या भुगतान करके प्राप्त की जाने वाली सेवाओं में कमी आएगी। तो भारत में वृद्ध लोगों को योग बढ़ा देना चाहिए। क्योंकि योग से जो प्रभाव पड़ता है, उसमें आत्मा और शरीर अलग होने लगते हैं।

और फिर आत्मा को भान होता है कि शरीर एक तरह से वर्चुअल-मनुष्य की तरह ही है। तो फिर हमें एआई का सहारा कम से कम परिवार में तो नहीं लेना पड़ेगा। हमारा शरीर ही आत्मा के देखने पर अलग ढंग से हमारा साथ देगा। इसी में शांति है। इसी में अकेलेपन की विदाई है।

आज का भगवद् चिन्तन

विश्वास का बल

सब कुछ खो जाने पर भी यदि हमने जीवन में अपने विश्वास को नहीं खोया है तो आज नहीं तो कल, विश्वास के बल पर उन सब को दुबारा से प्राप्त कर ही लिया जायेगा। विश्वास स्वयं पर होना चाहिए, विश्वास अपने कर्मों पर होना चाहिए और विश्वास परमात्मा पर होना चाहिए। जहाँ विश्वास होता है, वहीं धैर्य भी जन्म ले पाता है और जहाँ धैर्य का जन्म होता है, वहाँ नैराश्य का विलय एवं पुरुषार्थ का उदय भी हो जाता है।

विश्वास के अभाव में ये प्रकृति किसी को कुछ भी नहीं दे सकती है। वृक्ष की प्राप्ति के लिए हमें बीज पर विश्वास होना ही चाहिए और फल की प्राप्ति के लिए हमें वृक्ष पर भी विश्वास होना चाहिए। विश्वास में अद्भुत सामर्थ्य है। विश्वास के बल से ही पाण्डवों ने बाहुबल और संख्याबल में बहुत कम होने के बावजूद भी महाभारत जैसे युद्ध को जीतकर अपने खोये हुए स्वाभिमान को पुनः प्राप्त किया।

सूर्योदय और चंद्रोदय

सूर्योदय06:10 पूर्वाह्न
सूर्यास्त06:05 अपराह्न
चंद्रोदय04:29 अपराह्न 🌕
चंद्रास्त05:36 पूर्वाह्न, 🌑 मार्च 13

कैलेंडर

तिथित्रयोदशी 🌒 09:11 AM तक
नक्षत्रमाघ 💫 04:05 AM, मार्च 13 तक
तिथिचतुर्दशी 🌔
नक्षत्रपूर्वा फाल्गुनी 💫
योगसुकर्मा 🙏 दोपहर 01:00 बजे तक
करणतैतिला 🙏 09:11 AM तक
योगधृति 🙏
करणगैराज 🙏 09:50 PM तक
काम करने के दिनबुधवारा 🗓️
काम करने के दिनवनीजा 🗓️
पक्षशुक्ल पक्ष 🌒

चन्द्र मास, संवत और बृहस्पति संवत्सर

विक्रम संवत2081 पिंगला 🗓️
संवत्सरपिंगला 🗓️ 02:14 PM, अप्रैल 29, 2024 तक
शक संवत1946 क्रोधी 🗓️
संवत्सरकलायुक्त 🗓️
गुजराती संवत2081 नाला 🗓️
चन्द्रमासाफाल्गुन – पूर्णिमांत 🗓️
दायाँ/गेट29 🗓️
चन्द्रमासाफाल्गुन – अमंता 🗓️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *