आज का पंचांग: सर्वश्रेष्ठ मित्र हैं श्रीकृष्ण

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज भाद्रपद की 19 गते है।

आज का पंचांग

बुधवार, सितम्बर 4, 2024
सूर्योदय: 06:01 ए एम
सूर्यास्त: 06:39 पी एम
तिथि: प्रतिपदा – 09:46 ए एम तक
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी – पूर्ण रात्रि तक
योग: साध्य – 08:03 पी एम तक
करण: बव – 09:46 ए एम तक
द्वितीय करण: बालव – 11:02 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: भाद्रपद
पूर्णिमान्त महीना: भाद्रपद
चन्द्र राशि: सिंह – 09:55 ए एम तक
सूर्य राशि: सिंह

आज का विचार

इंसान को खुद से ज्यादा कभी किसी और पर भरोसा नही करना चाहिये, क्योंकि अँधेरे में तो अपनी परछाई भी साथ छोड़ देती है।

Uttarakhand

आज का भगवद् चिन्तन

सर्वश्रेष्ठ मित्र हैं श्रीकृष्ण

एक कुशल मार्गदर्शक और नीति निपुण मित्र की जीवन में भूमिका भगवान श्रीकृष्ण से सीखनी चाहिए। जब आपका मित्र किसी घोर विषाद में, घोर निराशा में घिरकर किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाए तो उस समय उस मित्र के प्रति हमारा क्या कर्तव्य होना चाहिए, जिससे वह अपने कर्तव्य पथ से विमुख होकर हँसी का पात्र न बने ये उन श्रीकृष्ण के जीवन का एक अहम पहलू है।

Uttarakhand

पवित्र उद्देश्यों में पवित्र भावना रखकर बिना किसी सम्मान की अपेक्षा के सदैव प्रसन्नता पूर्वक कर्म करते रहना श्रीकृष्ण के जीवन की प्रमुख सीख है। श्रीकृष्ण केवल मित्रता करना ही नहीं जानते अपितु हर हाल में मित्रता निभाना भी जानते हैं, अब वो चाहे अर्जुन जी से हो, उद्धव जी से हो या विप्र सुदामा जी से हो। अपने शरणागतों को विषाद से उबारकर प्रसाद तक पहुँचाना उन शरणागत वत्सल श्रीकृष्ण से सीखना चाहिए।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *