उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में शनिवार देर शाम को हर्षिल से लगभग 15 किलोमीटर दूर नदी में दो बकरी पालक बह गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस समेत कई टीम मौके के लिए रवाना हो गईं।
दरअसल, शनिवार देर शाम को सूचना मिली कि तहसील भटवाड़ी के हर्षिल से लगभग 14-15 किलोमीटर (पैदल मार्ग) क्यारकोटि के पास जालंदरी नदी में दो बकरी पालक नदी में बह गए। सूचना मिलते ही संबंधित टीम रवाना हो गई। टीम में-
SDRF- 06 लोग
वन विभाग- 04 लोग
पुलिस- 04 लोग
राजस्व- 02 लोग
ग्रामीण- 10 लोग