Uttarakhand Chunav 2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जारी किया भाजपा का चुनावी घोषणापत्र, जानिए मुख्य बातें

देहरादून।

उत्तराखंड बीजेपी ने आज अपना दृष्टि पत्र 2022 यानी मेनिफेस्टो जारी किया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज दृष्टि पत्र 2022 का विमोचन कर रहे हैं।

इस दौरान, सीएम पुष्कर धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ही भाजपा के कई दिग्गज मौजूद हैं।

जानिए दृष्टि पत्र की मुख्य बातें-

चार धाम परियोजना का विस्तार,  मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी

हरिद्वार बनेगी योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी, वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु.

लव जिहाद पर लगेगी रोक, महिला थानों की संख्या होगी दोगुनी

समृद्ध किसान बनेंगे उत्तराखंड की पहचान किसानों को 8000 रु. सहायता राशि, हर ब्लॉक में किसान मंडी

पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय एवं डायलिसिस केन्द्र

देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार

स्मार्ट विलेज की परिकल्पना

महिलाओं के सशक्तिकरण का काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *