गौरव का पल: उत्तराखंड को मिली पहली महिला स्पीकर, ग्रहण किया पदभार

देहरादून।

Uttarakhand

उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ कि किसी राजनीतिक पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता  मिली। तो वहीं, यह भी पहली बार है कि कोई महिला विधानसभा की स्पीकर बन गईं हैं। देवभूमि को ऋतु खंडूड़ी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। ऋतु पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। राज्य गठन के बाद से ये पहला मौका है, जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं।

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के अध्यक्ष पद पर कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध चुन लिया गया है। वह राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष हैं। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं।

Uttarakhand

Uttarakhand

सदन के वरिष्ठ विधायकों ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को पदभार कराया ग्रहण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदन में मौजूद रहे। नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने निर्विरोध चुने जाने पर सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *