उत्तराखंड: होमगार्ड के 900 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, भर्ती में 411 पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने की है तैयारी

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून। होमगार्ड के 900 पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।

नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड ने इसका प्रस्ताव बना लिया है, जिसे शासन भेजा जा रहा है। 9 नंबर राज्य स्थापना दिवस पर इसकी विधिवत घोषणा होने की उम्मीद है। उत्तराखंड में होमगार्ड के साढ़े छह हजार पद है, जिनमें से 56 सौ पद भरे हुए हैं और इनमें 239 ही महिलाएं हैं। जबकि इनकी संख्या ज्यादा होनी चाहिए। इसके लिए केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को महिलाओं के दस प्रतिशत पद करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर उन्होंने सहमति जता दी है। भर्ती की जाएगी, जिसमें से चार सौ 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स आईजी केवल खुराना के अनुसार 900 पदों पर भर्ती की जानी है । इसका प्रस्ताव प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। उम्रदराज और अनफिट होमगार्ड हटाने की तैयारी की जा रही है। कमांडेंट जनरल आईजी

Uttarakhand
Uttarakhand

केवल खुराना के अनुसार केंद्र सरकार ने महिला होमगार्ड की संख्या धीरे-धीरे करके 33 प्रतिशत तक करने की मंजूरी भी दी है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *