आज का पंचांग : शिव तत्व विचार

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, आषाढ़ | आज है संकष्टी गणेश चतुर्थी|

आज चतुर्थी तिथि 11:59 PM तक उपरांत पंचमी | नक्षत्र धनिष्ठा 06:49 AM तक उपरांत शतभिषा | आयुष्मान योग 04:13 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग | करण बव 12:33 PM तक, बाद बालव 12:00 AM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 07:33 AM – 09:13 AM है | आज चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

  1. विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – श्रावण
  4. अमांत – आषाढ़

तिथि

  1. कृष्ण पक्ष चतुर्थी   – Jul 14 01:02 AM – Jul 14 11:59 PM
  2. कृष्ण पक्ष पंचमी   – Jul 14 11:59 PM – Jul 15 10:39 PM

नक्षत्र

  1. धनिष्ठा – Jul 13 06:53 AM – Jul 14 06:49 AM
  2. शतभिषा – Jul 14 06:49 AM – Jul 15 06:26 AM

आज का भगवद् चिन्तन


शिव तत्व विचार

बिना विष को पिये और विषमता को पचाए कोई भी महान नहीं बन सकता है। देवाधिदेव भगवान महादेव का इस श्रावण मास में पूजन करते हुए उनके पावन जीवन चरित्र से बहुत कुछ सीखने और समझने योग्य है। जो अमृत पीते हैं वो देव बनते हैं एवं जो राष्ट्र, समाज और प्रकृति की रक्षा के लिए विष को भी प्रेम से पी जायें वो महादेव बन जाते हैं। आज के समय में अमृत की चाह तो सबको है पर विष की नहीं।

बिना विष को स्वीकार किये कोई अमृत तक पहुँच ही नहीं सकता है। संघर्ष, दुःख, प्रतिकूलता, अभाव ये सब हमारे जीवन को निखार रहे हैं। समस्या को स्वीकार करना ही समस्या का समाधान है। कोई भी समस्या तब तक ही है, जब तक हम उससे डरकर उसका सामना करने से बचते हैं। भगवान महादेव का जीवन बताता है, कि मनुष्य के संकल्प के सामने बड़ी से बड़ी चुनौती भी छोटी हो जाती है, बस हमें चुनौती से लड़ना आ जाये।

आज का विचार

लक्ष्य अगर सर्वोपरि है, तो फिर आलोचना, प्रशंसा या विवेचना कुछ भी मायने नहीं रखते। बुंलदी तक पहुंचना चाहते तो धैर्य से काम लो, जल्दबाजी मत करो, जल्दबाजी में गलत राह पकड़ सकते हो.!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *