सरस्वती शिशु मंदिर में महिला सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न

चंबा: आरएसएस की महिला शाखा की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में महिला सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कहां गया कि महिलाएं परिवार की रीढ़ और राष्ट्र की आधारशिला है. सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
ललिता नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर महिला सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया ।
मुख्य वक्ता कौशल्या सजवाण ने कहा कि नारी भारतीय समाज की रीढ़ है तथा नारी के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती. मातृ भारती की अध्यक्ष रीना डबराल ने कुटुंब प्रवोधन पर्यावरण के सम्बन्ध में भारतीय दृष्टि एवं भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे। संकल्प पत्र में ममता चौहान ने भूमिका को दोहराया । कमला चमोली ने सवालों के जवाब दिए। इस कार्यशाला में 200 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्याभारती के जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा, प्रधानाचार्य पूर्ण सिह रावत, अनन्तराम, मनोहर लाल रतूडी, प्यार सिह भण्डारी, ओम प्रकाश कोठारी, यशोदा तोमर, ममता, वर्षा, मनीषा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *