बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक CA राजेश्वर पैन्यूली ने दशहरा पर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है।

प्रभु श्रीराम की विजय का प्रतीक है विजयादशमी
राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने अपने संदेश में कहा, “विजयादशमी के शुभ अवसर पर, सभी को मैं हार्दिक बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम को धर्म और नैतिक आचरण का साक्षात स्वरूप माना गया है। यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है।
विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान
राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि भारतीय संस्कृति नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है। प्रभु श्रीराम की विजय के इस त्योहार पर सभी देशवासियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपनी विरासत के उच्च आदर्शों पर चलते हुए विकसित भारत और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देंगे।