कोविड अपडेट : देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 45,352 नए मामले

Uttarakhand

हिमशिखर स्वास्थ्य डेस्क

नई दिल्ली

भारत में पिछले 24 घंटों में 45,352 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। 34,791 लोगों ने बीते दिन कोरोना को मात दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 67 करोड़ के स्तर के पार पहुंच गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 74,84,333 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 67.09 करोड़ (67,09,59,968) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 70,34,846 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,59,980
दूसरी खुराक 84,31,889
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,27,552
दूसरी खुराक 1,33,92,967
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 26,38,65,685
दूसरी खुराक 3,10,32,810
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 13,43,94,957
दूसरी खुराक 5,65,34,391
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 8,85,83,164
दूसरी खुराक 4,60,36,573
कुल 67,09,59,968

पिछले 24 घंटों में 34,791 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,20,63,616 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

Uttarakhand

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KRVS.jpg

भारत में पिछले 24 घंटों में 45,352 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036AQQ.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,99,778 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.22 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004A0SU.jpgदेश में पिछले 24 घंटों में 16,66,334 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.65 करोड़ से अधिक (52,65,35,068) जांच की जा चुकी हैं।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.66 प्रतिशत है और यह पिछले 70 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.72 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 88 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Uttarakhand

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00527TQ.jpg

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *