आज का पंचांग: भोजन को अन्न-यज्ञ मानें

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

भोजन को अन्न-यज्ञ मानें

यदि होश में न हों तो भोजन मत करिए। तो क्या हम लोग बेहोशी में भोजन कर रहे हैं? सच यही है कि जब कभी हम भोजन करते हैं, हमें होश नहीं रहता। भोजन करते समय पूजा जैसी मानसिकता बनाएं। लंच और डिनर अन्न-यज्ञ जैसा है। इसमें ठिठोली या विवाद का अवसर ना रखें।

शांत मन से शुद्ध अन्न पाना सौभाग्य है। जिसने भोजन बनाया है, उसके प्रति आभार से भर जाएं। ईश्वर को धन्यवाद दें कि दो वक्त की रोटी नसीब हो रही है। लेकिन आज भोजन करते समय या तो लोग विचारों से भरे रहते हैं या लड़ रहे होते हैं। भोजन गरम मिले न मिले, पर लोगों का रुख गर्म हो गया है।

रोटियां कुरकुरी हों न हों, वाणी कर्कश हो गई है। डाइनिंग टेबल पर आक्रामक मुद्रा अशांति को आमंत्रण है। कई बार तो कुछ ऐसे विषय डाइनिंग टेबल पर ही पैदा होते हैं कि भोजन खत्म हो जाता है, पर कौन सही, कौन गलत की अंताक्षरी चलती रहती है। अब तो मोबाइल और टीवी भी भोजन की डिश बन गए हैं। भोजन को अन्न-यज्ञ मानें और पवित्र मानसिकता से भोजन करें।

आज का विचार

झाडू जब तक एक सूत्र में बँधी होती है, तब तक वह कचरा साफ करती है। लेकिन वही झाडू जब बिखर जाती है, तो खुद कचरा हो जाती है। इसलिये हमेशा परिवार से बंधे रहे, बिखरकर कचरा न बने.

आज चतुर्दशी तिथि 11:35 AM तक उपरांत पूर्णिमा | नक्षत्र अनुराधा 06:01 PM तक उपरांत ज्येष्ठा | सिद्ध योग 01:44 PM तक, उसके बाद साध्य योग | करण वणिज 11:36 AM तक, बाद विष्टि 12:27 AM तक, बाद बव | आज राहु काल का समय 03:47 PM – 05:27 PM है | आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा |

  1. विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
  4. अमांत – ज्येष्ठ

तिथि

  1. शुक्ल पक्ष चतुर्दशी   – Jun 09 09:36 AM – Jun 10 11:35 AM
  2. शुक्ल पक्ष पूर्णिमा   – Jun 10 11:35 AM – Jun 11 01:13 PM

नक्षत्र

  1. अनुराधा – Jun 09 03:31 PM – Jun 10 06:01 PM
  2. ज्येष्ठा – Jun 10 06:01 PM – Jun 11 08:10 PM

करण

  1. वणिज – Jun 09 10:38 PM – Jun 10 11:36 AM
  2. विष्टि – Jun 10 11:36 AM – Jun 11 12:27 AM
  3. बव – Jun 11 12:27 AM – Jun 11 01:13 PM

योग

  1. सिद्ध – Jun 09 01:08 PM – Jun 10 01:44 PM
  2. साध्य – Jun 10 01:44 PM – Jun 11 02:03 PM

वार

  1. मंगलवार

त्यौहार और व्रत

  1. सत्य व्रत
  2. पूर्णिमा व्रत
  3. वैट सावित्री पूर्णिमा

सूर्य और चंद्रमा का समय

  1. सूर्योदय – 5:44 AM
  2. सूर्यास्त – 7:08 PM
  3. चन्द्रोदय – Jun 10 6:36 PM
  4. चन्द्रास्त – Jun 11 5:15 AM

अशुभ काल

  1. राहू – 3:47 PM – 5:27 PM
  2. यम गण्ड – 9:05 AM – 10:45 AM
  3. कुलिक – 12:26 PM – 2:06 PM
  4. दुर्मुहूर्त – 08:25 AM – 09:18 AM, 11:22 PM – 12:05 AM
  5. वर्ज्यम् – 12:07 AM – 01:52 AM

शुभ काल

  1. अभिजीत मुहूर्त – 11:59 AM – 12:53 PM
  2. अमृत काल – 06:32 AM – 08:18 AM
  3. ब्रह्म मुहूर्त – 04:08 AM – 04:56 AM

आनन्दादि योग

  1. वज्र Upto – 06:01 PM
  2. मुद्गर

सूर्या राशि

  1. सूर्य वृषभ राशि पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *