दिनांक २९/१/२६ को आर्य समाज सभागार में आयोजित ऑल इंडिया संयुक्त शराब बंदी मोर्चा के तत्वाधान में शराब बंदी समारोह में राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह जी,देवेन्द्रपाल वर्मा जी,प्रधान,आर्य समाज,श्री जीवन चंद्र उप्रेती, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पर्वतीय महासभा एवं प्रभारी उत्तराखंड,तथा अनेकों प्रांत के प्रभारी, हरी ओम गौतम,मध्य प्रदेश,सुबेंदु जी,उड़ीसा, श्रीमती कल्याणी जी, प बंगाल,श्रीमती बरखा,महाराष्ट्र,मुर्तजा जी,उत्तरप्रदेश,श्री धाकरे जी,कुशवा जी,आगरा, आदि अनेकों जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने शराब बंदी का संकल्प लिया।
प बंगाल की टीम द्वारा एक सुंदर नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
साथ ही आज दिनांक ३०/१/२६ को गांधी जी प्रतिमा,,हजरत गंज,लखनऊ में ११ बजे से सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
सम्मेलन में गुजरात एवं बिहार की तरह सभी प्रांतों में शराबबंदी कानून लागू करने की माननीय मुख्य मंत्री योगी जी एवं प्रधान मंत्री जी को प्रस्ताव पारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *