पर्यटन सचिव ने किया शहंशाही आश्रम से झड़ीपानी मसूरी तक 5 किमी लम्बे ट्रैकिंग ट्रेक का निरीक्षण

देहरादून: पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने रविवार को शहंशाही आश्रम राजपुर रोड से झड़ीपानी मसूरी तक के लगभग 5 किमी लम्बे ट्रैकिंग ट्रेक का निरीक्षण किया। इस ट्रेक पर लोग सुबह पैदल व साइकिलिंग करते हैं। राजपुर मसूरी ट्रैकिंग मार्ग का विकास उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद देहरादून व पालिका परिषद मसूरी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना प्रस्तावित है।

Uttarakhand

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा शहंशाही आश्रम राजपुर रोड़ से झड़ीपानी मसूरी तक अगले रविवार 31 जनवरी को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर एक इवेंट का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए सफाई अभियान चलाया जायेगा।

इस ट्रेक पर ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए एक सार्वजनिक शौचालय और स्मारिका एवं ट्रैकिंग उपकरण की दुकान का विकास किया जायेगा। उन्होंने रविवार को ट्रैकिंग करने वाले कुछ लोगों से बात की और उनके मोबाईल नम्बर भी लिये।

Uttarakhand Uttarakhand

उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग मार्ग का प्रबन्धन, अनुरक्षण, साफ-सफाई इत्यादि कार्य जन सहभागिता जरूरी है। जिला पर्यटन अधिकारी देहरादून जसपाल चैहान ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस ट्रैकिंग ट्रेक पर चल रहे हैं तो स्वयं हमारा भी कर्तव्य हैं कि हम इसको साफ सुथरा रखें।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

देहरादून मसूरी ट्रैकिंग मार्ग के प्रबन्धन, अनुरक्षण, साफ-सफाई इत्यादि कार्यों में अपनी सहभागिता की सहमति एवं सुझावों को देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन दिये गये ईमेल आईडी व व्हाट्सएप नम्बर 7060038440 पर कर सकते हैं।