करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत

देहरादून: रामनगर के गौजानी में करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत हुई है। कॉर्बेट की बिजरानी सीमा से करीब 50 मीटर दूर हाथी का शव मिला है। खेत में लगे बिजली के तार को सूंड से खींचने से लगे करंट से हाथी की मौत हुई है।

Uttarakhand

किसान ने सुरक्षा की दृष्टि से खेत में बिजली का बल्ब लगाया था। सम्भवतया यह हाथी वही है, जिसे शनिवार को देर शाम वनकर्मी और स्थानीय चोरपानी से जंगल को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे।
बगीचे के माली नंदकिशोर ने इसकी सूचना दी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बगीचे के बुजुर्ग मालिक रामनगर में रहते हैं और उन्होंने देखभाल के लिए माली को रखा हुआ है। सुबह उसने खेत में पड़े हुए हाथी को देखा तो इसकी सूचना खेत के मालिक और ग्राम प्रधान को दी।