तीर्थनगरी में एक मार्च से बहेगी योग की गंगा

देहरादून:  आगामी एक से सात मार्च तक तीर्थनगरी ऋषिकेश में योग की गंगा बहेगी।

Uttarakhand

गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से गंगा रिजार्ट में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव होगा। महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बतौर योगाचार्य साधकों को योग की शिक्षा देंगी।

सात दिवसीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर जीएमवीएन के कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुट गए हैं।

कोविड-19 के कारण इस बार महोत्सव में विदेशी साधकों के शामिल होने की उम्मीद कम ही जताई जा रही है।

बीते वर्ष की बात करें तो इस महोत्सव में देश-विदेश के करीब 15 सौ से अधिक साधक और 150 से अधिक योगाचार्यों ने प्रतिभाग किया था।

इस बार अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बंद होने से महोत्सव में विदेशी साधकों के उमड़ने की कयास कम ही लगाए जा रहे हैं।

कोरोनाकाल में स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन आदि क्षेत्रों में जो गिने चुने विदेशी साधक ठहरे हुए हैं, उनकी ही महोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बंद होने से परमार्थ निकेतन में आयोजित योग महोत्सव का इस बार ऑनलाइन आयोजन भी होगा।

जिससे देश-विदेश के साधक और योगाचार्य महोत्सव से जुड़कर योग का आनंद ले सकेंगे। एक मार्च को योग महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।

गढ़वाल मंडल विकास निगम गंगा रिजॉर्ट में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर भरतघाट पर पंडाल सजना शुरू हो गया है।

पांच दिन बाद आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर विभागीय अधिकारी व्यवस्थाएं चाकचैबंद करने में जुट गए हैं।

मुनिकीरेती स्थित भरतघाट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए मंच का सामान पहुंच गया है। योग महोत्सव में कई चर्चित हस्तियों के शामिल होंगी।

गंगा रिजॉर्ट जीएमवीएन के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ढौंडियाल ने बताया कि गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *